KL Rahul Athiya Shetty Wedding Ceremony: खंडाला में कपल की शादी की तैयारियां हुई शुरू

author-image
By Ishika Gulatii
KL Rahul Athiya Shetty Wedding Ceremony
New Update

बॉलीवुड में आज कल कई सितारों की शादी की खबरें सामने आ रही है इसी बीच आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KLRahul) की शादी के भी चर्चे ज़ोरो पर हैं. आथिया और केएल राहुल दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बांधने जा रहे है, जिसकी तैयारियां भी शेट्टी फैमिली ने शुरू कर दी हैं.   

शादी के फंक्शन्स होंगे शुरू 

आथिया और केएल राहुल एक दूसरे को एक लम्बे समय से डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने आज तक कभी भी फैंस के सामने अपने रिलेशनशिप को नहीं माना. हालांकि सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट भी करते नज़र आते हैं. अब तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आज रात से ही दोनों की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी.    

https://www.instagram.com/p/Cnq6425InGp/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

शादी की तैयारियां हुई शुरू 

आपको बता दें, इन सबके बीच एक्टर सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है और बताया जा रहा है कि यहीं आथिया और राहुल एक साथ सात फेरे लेंगे और जन्म जन्म के लिए एक दूसरे के साथ बंधन में बंध जाएंगे. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो देखा जा सकता है कि शेट्टी फैमिली के इस फार्महाउस में अंदर पीले और सफ़ेद रंग का मंडप लगाया गया है जहां कुछ लोग काम करते नज़र आ रहे हैं.

शादी की डेट आई सामने 

आथिया और राहुल की शादी का इंतज़ार फैंस को काफी लम्बे समय से था और अब उनकी शादी की डेट भी सामने आ गई हैं. मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स और सूत्रों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों इस महीने की 23 तरीक को हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे. 

कपल की शादी के फंक्शंस की बात करें तो फंक्शंस तीन दिन तक चलेंगे. शेट्टी फैमिली के घर फंक्शंस आज से शुरू हो जाएंगे और शुरुआत लेडीज़ नाईट से होगी.   

#KL Rahul Athiya Shetty #Athiya Shetty Wedding Ceremony #KL Rahul Athiya Shetty Wedding Ceremony #KL Rahul Athiya Shetty Wedding #KL Rahul Wedding
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe