कृति और राजकुमार की अपकमिंग फिल्म Hum Do Hamare Do का टीज़र रिलीज़

कृति और राजकुमार की अपकमिंग फिल्म Hum Do Hamare Do का टीज़र रिलीज़
New Update

अभिनेता राजकुमार राव और कृति सेनन स्टारर फिल्म हम दो हमारे दो का टीज़र रिलीज़ किया गया है। टीज़र में Maddock प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रोड्यूस अन्य फिल्म्स जैसे स्त्री, लुका छीपी, बाला और मीमी की झलक दिखाई गई इसके बाद राजकुमार और कृति को दिखाया गया जिसमें कृति, राजकुमार से कहती है कि घर ले आना मम्मी डेडी को।

फिल्म की कहानी अलग तरह की स्टोरी पर बेस्ड है। फिल्म में राजकुमार, कृति के माँ-बाप को गोद लेगा।

इस टीज़र में परेश रावल का वाइस ओवर चल रहा होता है। इस फिल्म में कृति और राजकुमार के अलावा परेश रावल, रतना पाठक, अपारशक्ति खुराना, मनु ऋषि चड्ढा, प्राची शाह भी मुख्य रोल में नज़र आएंगे।  ये फिल्म दीवाली के मौके पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ की जाएगी।

राजकुमार की बात करें तो वो अपकमिंग फिल्म बधाई दो में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर नज़र आएंगी। वहीं कृति सेनन फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी। इसके अलावा वो अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म गणपथ में नज़र आएंगी। साथ ही वो फिल्म आदिपुरूष में प्रभास के साथ दिखेंगी।

#Kriti Sanon #Raj Kumar Rao #Hum Do Hamare Do
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe