पायल देव के गाने ‘बारिश बन जाना’ को  पवन सिंह  ने भोजपुरी में किया रीक्रिएट

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
पायल देव के गाने ‘बारिश बन जाना’ को  पवन सिंह  ने भोजपुरी में किया रीक्रिएट

इन दिनों भोजपुरी अभिनेता व गायक पवन सिंह निरंतर नए आयाम स्थापित करते जा रहे हैं।अब पवन सिंह ने मशहूर बॉलीवुड सिंगर पायल देव के गाना ‘बारिश बन जाना‘ का भोजपुरी वर्जन बनाकर  29 जुलाई को सुबह 11 बजे वीवाईआरएल ओरिजनल्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया। ज्ञातब्य है कि पायल देव का गाना ‘बारिश बन जाना’ लगातार फैन्स की पहली पसंद बना होने के साथ ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे पायल देव के साथ मिलकर पवन सिंह ने रीक्रिएट किया है। पवन सिंह इन दिनों भोजपुरी ही नहीं यूट्यूब पर भी सबसे ज्यादा सुने जाने वाले सिंगर हैं। वह इस गाने में पायल देव के साथ भोजपुरी अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसका टीजर तो देा दिन पहले ही जारी हो गया था।

पायल देव के गाने ‘बारिश बन जाना’ को  पवन सिंह  ने भोजपुरी में किया रीक्रिएट

वैसे तो पवन सिंह ने दो दिन पहले ही इसकी जानकरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी।  पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था- 'प्यार की बारिश लेकर फिर से आ रहे हैं बारिश बन जाना, अब भोजपुरी में....' पवन सिंह इससे पहले भी पायल देव के साथ एक होली गाना बना चुके हैं, जिसमें लोगों ने पवन और पायल के कोलेब्रेशन को खूब पसंद किया था।

पायल देव के गाने ‘बारिश बन जाना’ को  पवन सिंह  ने भोजपुरी में किया रीक्रिएट

भोजपुरी वाले लोग हिंदी में गाने को तरसते हैं। जबकि पवन सिंह हिंदी वालों को भोजपुरी में लेकर आ रहे हैं। अभी के समय में सबसे टॉप बॉलीवुड सिंगर पायल देव, पवन सिंह के साथ कमरिया हिला रही है,  उसके बाद यह उनका दूसरा नया गाना है, जो एक ब्लाक बस्टर गाने के रीक्रिएशन है। जिसका इंतजार भोजपुरी और हिंदी के तमाम लोगों को है। पवन सिंह का डिमांड इन दिनों हिंदी इंडस्ट्री में भी खूब है। पायल देव के अलावा भी वे मीत ब्रदर्स और टिप्स के साथ काम करते नजर आने वाले हैं। पवन सिंह की लोकप्रियता हाल के दिनों में इतनी बढ़ी है कि उनके सामने भोजपुरी का कोई गायक नहीं ठहरता है। हर जगह पवन सिंह ही छाये हुए हैं।

Latest Stories