वही बंगला, वही कपूर भाई बहन, वही राखी का त्योहार, लेकिन वो जमाना नहीं रहा

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
वही बंगला, वही कपूर भाई बहन, वही राखी का त्योहार, लेकिन वो जमाना नहीं रहा

पिछले लगभग दो वर्षों से चली आ रही कोरोना पेंडमिक, लॉक डाउन, सोशल डिस्टेंसिंग और अकेलेपन के बाद जब इस वर्ष कुछ हद तक सब कुछ सामान्य होने लगा है तो ज़ाहिर है हर त्योहार अपने संग खुशियों की बहार लेकर आई है। भाई बहनों के बीच का सुंदर बन्धन वाला त्योहार, ’रक्षा बंधन’, इस वर्ष  हर तरफ एक अति उत्साह वाला माहौल के साथ नज़र आ रहा है और ये उत्साह बॉलीवुड में भी देखा जा रहा है। बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली मानी जाने वाली कपूर फैमिली के विशाल खानदान में सदियों से राखी त्योहार का महत्व बहुत है। राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर को उनकी सगी बहन शांता कपूर धवन राखी बांधती थी लेकिन वो पृथ्वीराज से उम्र में बहुत छोटी थी, लगभग उनकी बेटी के बराबर, यानी भतीजे राज कपूर से दो साल ही बड़ी थी।

वही बंगला, वही कपूर भाई बहन, वही राखी का त्योहार, लेकिन वो जमाना नहीं रहा

राज कपूर को उनकी सगी बहन उर्मिला स्याल के अलावा मशहूर एक्ट्रेस निम्मी हर साल उनके चेम्बूर वाले विशाल बंगले में राखी बांधने आती थी। इसी बंगले में राज कपूर के तीनों बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर को उनकी दोनों बहनें ऋतु नन्दा और रीमा कपूर (जैन) सालों साल राखी बांधती रही। आज उसी विशाल बंगले में कपूर खानदान की आज की पीढ़ी रक्षा बंधन का त्योहार, पूर्ण रीति रिवाज के साथ बहुत धूमधाम से मनाती है। करिश्मा कपूर, उनकी बेटी समायरा, करीना कपूर, ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर, करीना के पति मशहूर स्टार एक्टर सैफ अली, सैफ की बहन सोहा अली और उनकी बेटी इनाया केमू सभी राखी यहीं बाँधने आते हैं। कोरोना काल के कारण रणबीर की बड़ी बहन रिद्धिमा साहनी दिल्ली से मुंबई अक्सर नहीं आ पाती है, ऐसे में भाई रणबीर खुद उनसे राखी के पहले, दिल्ली मिलने चले गए।

वही बंगला, वही कपूर भाई बहन, वही राखी का त्योहार, लेकिन वो जमाना नहीं रहा

वहां रिद्धिमा अपने लाडले भैया के लिए, प्री रक्षा बंधन का लैविश भोज के आयोजन के साथ इंतज़ार कर रही थी। उस बिग फैट लंच एंड डिनर की तस्वीरें साझा करते हुए रणबीर और नीतू ने पिछले वर्ष की राखी त्योहार को बहुत याद किया। पिछले वर्ष रक्षा बंधन के पर्व पर, कोरोना काल भय के बावजूद पूरे कपूर खानदान की बहनें और भाई एक छत के नीचे इकट्ठे हुए थे। करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, कुणाल कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, अरमान जैन, आदर जैन, सैफ अली खान, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, अनीसा मल्होत्रा,  रणधीर कपूर, रणधीर की बहन रीमा जैन, करीना औऱ सैफ के बेटे तैमूर अली खान, कपूर और जैन परिवार के फैमिली फ्रेंड तारा सुतरिया, अमिताभ बच्चन के ग्रैंडसन अगस्त्य नन्दा सब राखी मनाने आये थे।

वही बंगला, वही कपूर भाई बहन, वही राखी का त्योहार, लेकिन वो जमाना नहीं रहा

करिश्मा की बच्ची  की तबियत नासाज़ होने से वो नहीं आ पाई थी लेकिन वीडियो के जरिये अपने सभी भाई बहनों को ’हैपी राखी एंड मिसिंग यू ऑल टुडे“ का मैसेज दिया था। घर के सबसे बड़े यानी हेड ऑफ द फैमिली, अब रणधीर कपूर होने से उन्होंने रक्षा बंधन के त्योहार का आयोजन करते हुए कहा था, “मैंने इस वर्ष अपने प्यारे भाई ऋषि और बहन ऋतु को खो दिया। मन बहुत उदास था, तब रक्षा बंधन के पर्व पर सबने आकर यहाँ मुझसे मिलने और राखी त्योहार यहीं मनाने का फैसला किया। एक छत के नीचे पूरे परिवार को इकठ्ठा पाना, साथ बैठकर लंच डिनर करना बहुत सुकून देने वाला था।“

इस वर्ष 22 अगस्त को एक बार फिर से राज कपूर के चेम्बूर वाले बंगले में राखी का उत्सव होने वाला है। फिर से कपूर खानदान के भाई और बहनें रेशम की डोरी से एक दूसरे को हिम्मत, सुरक्षा प्रेम सौहार्द और मुसीबत में एक दूसरे को साथ देने का वचन देंगे, फिर से लज़ीज़ पकवानों से, मिठाईयों से सारा विला महक उठेगा और फिर से शेयर होंगे कपूर खानदान के भाई बहनों की रक्षा बंधन की तस्वीरें, उसी बंगले में जहां कभी राजकपूर को निम्मी और उर्मिला सियाल राखी बाँधने आया करती थी।

Latest Stories