टिप्स भोजपुरी ने रिलीज किया सिंगर समर सिंह का गाना 'टुकुर टुकुर'

 टिप्स भोजपुरी ने रिलीज किया सिंगर समर सिंह का गाना 'टुकुर टुकुर'
New Update

समर सिंह और आकांक्षा दूबे इस समय भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे हिट और हॉट जोड़ी मानी जाती है। अब तक इनके जितने भी गाने आए हैं सभी ने मिलियंस में व्यूज क्रिएट किए हैं। अब इस हिट जोड़ी ने अपने नए सांग 'टुकुर टुकुर' के द्वारा धमाल मचा दिया है। इस गाने में समर सिंह की एंट्री अनोखे अंदाज में होती है। आकांक्षा दूबे भी इस गाने में जितनी खूबसूरत दिख रही हैं वो उससे पहले किसी गाने में नहीं दिखीं।

अब इस नए भोजपुरी गाने को समर सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है और गाने के लिरिक्स सोनू सरगम ने लिखे हैं। इसका मधुर संगीत रौशन सिंह ने तैयार किया है। इस वीडियो सांग को गोल्डी जयसवाल बॉबी जैक्सन ने डायरेक्ट किया है जिसके डीओपी सन्तोष यादव, नवीन यादव हैं। एडिटर पप्पू वर्मा हैं। परिकल्पना मनोज लाल यादव की है। यह शानदार गीत टिप्स भोजपुरी से रिलीज हुआ है और लाखों व्यूज मिल रहे हैं।

#Samar Singh #Singer Samar Singh #Samar Singh new song #Bhojpuri released #singer Samar Singhs song Tukur Tukur #Tukur Tukur
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe