शो ‘निमकी मुखिया’ के एक्टर विजय राज को पटना में किया अरेस्ट, जानें वजह!

शो ‘निमकी मुखिया’ के एक्टर विजय राज को पटना में किया अरेस्ट, जानें वजह!
New Update

टीवी  के जानें-मानें शो 'निमकी मुखिया' में 'तेतर सिंह' का रोल प्ले करने वाले एक्टर विजय कुमार को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं विजय कुमार को नौबतपुर के उनके गांव छोटकी कोपा से अरेस्टिंग किया गया है।  आपको बता दें कि, पिछले साल फरवरी में ही उनके खिलाफ उनकी पहली पत्नी ने मामला दर्ज कराया था। उनकी पत्नी ने उन पर ये आरोप लगाए है कि, तलाक लिए बिना उन्होंने मुंबई में दूसरी शादी कर ली।

वहीं पंचायत चुनाव में इनके छोटे भाई विनय कुमार मुखिया पद के उम्मीदवार थे और वो उन्हीं के प्रचार के लिए आए थे और कुछ दिनों से अपने गांव में ही रह रहे थे। उनकी पहली पत्नी नीलिमा ने उन पर तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी करने का मामला महिला थाने में दर्ज कराया था। वहीं जिसके बाद नौबतपुर से विजय को गिरफ्तार कर पटना महिला थाने लाया गया। विजय कुमार के एंटीसिपेट्री बेल को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

बता दें कि, विजय कुमार की पहली पत्नी नीलिमा के साथ साल 1991 में शादी हुई थी। वहीं नीलिमा से विजय कुमार के दो बेटे भी हैं। आरोप है कि, मुंबई में रहने के दौरान विजय ने 2016 में एक्ट्रेस गीता त्यागी से दूसरी शादी कर ली। नीलिमा को उन्होंने तलाक भी नहीं दिया। ना ही कभी उन्होनें नीलिमा की आर्थिक मदद की।

#Nimki Mukhiya #second marriage without divorce #TV show Nimki Mukhiya
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe