एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा पर लगा चोरी का आरोप

एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा पर लगा चोरी का आरोप
New Update

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। सोनम कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है। वहीं सोनम हमेशा अपने पति आनंद आहूजा के साथ फोटो शेयर करती रहती है। इसी बीच सोनम के पति यानी बिजनेसमैन आनंद आहूजा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आनंद अहूजा पर चोरी करने का आरोप लगाया गया है।

publive-image

आपको बता दें कि, एक्ट्रेस सोनम कपूर के पति और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने जनवरी 2022 में एक इंटरनेशनल शिपिंग कंपनी को उनकी कस्टमर सर्विस के खिलाफ एक ट्वीट किया था। वहीं अब उस कंपनी ने आनंद अहूजा के खिलाफ उनके इनवॉस के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए है। इनवॉस का इस्तेमाल करके कोई भी व्यक्ति टैक्स और कस्टम ड्यूटी देने से बच सकता है।

?ref_src=twsrc%5Etfw

?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं कपंनी ने आनंद अहूजा के खिलाफ ट्वीट करते हुए कहा- उनकी सर्विस में कोई समस्या नहीं थी, बल्कि आनंद द्वारा दिए गए डॉक्यूमेंट्स में गलती थी। इसी के साथ बता दें कि, 27 जनवरी के दिन इस विवाद की शुरुआत हुई थी।  दरअसल, आनंद ने ट्वीट कर लिखा था- क्या कोई MyUS शॉपहॉलिक के बारे में जानता है, मेरा अनुभव बहुत खराब रहा है, वह सामान को बहुत गलत तरीके से हैंडल करते हैं और साथ ही फॉर्मल पेपरवर्क को रिजेक्ट कर देते हैं और बिना कारण बताए मना भी कर देते हैं, इसलिए इस कपंनी के साथ मेरा अनुभव काफी खराब रहा है।

#Sonam Kapoor #Actress Sonam Kapoor #Anand Ahuja #Sonam Kapoors husband Anand Ahuja #sonam kapoor husband #Anand Ahuja accused of theft #Sonam Kapoors husband
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe