लता दीदी की सेहत को लेकर आया नया अपडेट

लता दीदी की सेहत को लेकर आया नया अपडेट
New Update

देश की स्वर कोकिला यानी लता मंगेशकर काफी टाइम से अस्पताल में भर्ती है। लता के कोरोना से संक्रमित होने के बाद वो 8 जनवरी से लगातार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है। उनके परिवार वाले लगातार उनकी हैल्थ को लेकर अपडेट दे रहे है। इसी बीच एक बार  फिर से लता की तबियत को लेकर उनके परिवार ने अपडेट दिया है।

publive-image

आपको बता दें कि, गायिका लता मंगेशकर के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा गया है- लता दीदी के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने लगा है, लेकिन वो अभी भी आईसीयू में है। आप दीदी की तबियत को लेकर कोई भी गलत अफवाह न फैलाएं, य़े काफी परेशान करने वाला है। इसी के साथ उनके घरवालों की तरफ से ये भी कहा है कि,  दीदी के इलाज में डॉ. प्रतीत समदानी सहित 5 डॉक्टरों की‌ टीम जुटी हुई है।

वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि, लता दीदी के पूरी तरह ठीक होने के बाद ही उन्हें आईसीयू से बाहर किया जाएगा। इसी के साथ सभी लोग उनके जल्दी स्वस्थ होने और घर लौटने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे है।

#about lata mangeshkar #Lata didi
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe