हनी सिंह की पत्नी को कोर्ट ने दी ससुराल से सामान इक्ठा करने की इजाजत

author-image
By Pragati Raj
New Update
हनी सिंह की पत्नी को कोर्ट ने दी ससुराल से सामान इक्ठा करने की इजाजत

रैपर हनी सिंह की मुश्किले कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब खबर आ रही है कि दिल्ली की एक अदालत ने हनी सिंह  की पत्नी शालिनी तलवार को उनके ससुराल से अपना सामान इक्ठा करने की इजाजत दे दी है। 2 सिक्योरिटी गार्ड्स की मौजूदगी में वो 5 सितंबर को ससुराल से अपना सामान ले सकते हैं।

इसके साथ ही कोर्ट ने हनी सिंह के परिवार को निर्देश दिया है कि वह किसी तरह की गलत बयानबाजी नहीं करें।

जज ने शालिनी तलवार से अगले दस दिनों में अपना बैंक खाते का स्टेटमेंट और इनकम का एफिडेविट भी जमा करने को कहा है। वहीं हनी सिंह ने एक अर्जी देकर मामले की बंद कमरे में सुनवाई करने की मांग की है। जज ने अभी याचिका पर आदेश पारित नहीं किया है।

पिछली सुनवाई में अदालत ने हनी सिंह के पेश न होने पर उसकी खिंचाई की थी और उसे अंतिम चेतावनी दी थी। जज ने कहा था “कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।“  इन-चैंबर काउंसलिंग के बाद, जज ने दंपति द्वारा उठाए गए विपरीत रुख पर ध्यान दिया। इस दौरान शालिनी ने आरोप लगाया कि उसे मार्च 2021 को उन्हें ससुराल से बाहर निकाल दिया गया था, जबकि हनी सिंह ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ दिया था।

बता दें कि हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नि ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में मामला दर्ज किया था।

Latest Stories