जानिए बॉलीवुड सितारों और साउथ के सितारों में किसकी कितनी ब्रांड वैल्यू है?

author-image
By Sharad Rai
जानिए बॉलीवुड सितारों और साउथ के सितारों में किसकी कितनी ब्रांड वैल्यू है?
New Update

निःसंदेह अब यह बात साफ हो गयी है कि साऊथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों में कई हैं जो पैन इंडिया के सितारे कहे जा सकते हैं। उनकी फिल्में पूरे देश मे चलनी शुरू हो गयी हैं। उसी तरह पॉपुलरिटी के चार्ट पर बॉलीवुड के सितारों में भी सबकी अलग अलग पसंदगी और प्रोडक्ट तक की पहुच है। ब्रांड वैल्यू बनाने की रेस में क्रिकेटर भी फिल्म सितारों से पीछे नही होते।सरल शब्दों में कहें तो जिसकी ब्रांड वैल्यू ज्यादा होती है वो सेलेब्रिटी उतना ही विज्ञापन करने का पारिश्रमिक ज्यादा प्राप्त करता है।या इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि जो सितारे कमर्सियल ब्रांड में ज्यादा व्यस्त चेहरा (अम्बेसडर) होते हैं उनकी ब्रांड वैल्यू अधिक होती है। यह बाजार में डिमांड एंड सप्लाई के आधार पर केलकुलेट किया जाता है। आइए देखें, गए साल 2022 में krolls celebrity brand valluetion report के आधार पर किस सितारे की ब्रांड वैल्यू क्या थी-

बॉलीवुड सितरो की ब्रांड वैल्यू:

बॉलीवुड सितारों में रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक प्राप्तांक पर रहे हैं रणवीर सिंह। रणवीर सिंह  की ब्रांड वैल्यू $181.7 मिलियन रही है जो क्रिकेटर  विराट कोहली को पीछे छोड़ दिए हैं। इससे पहले विराट कोहली की वैल्यू प्रथम पोजीशन ($176.7 मिलियन) पर हुआ करती थी। अक्षय कुमार  का वैल्युएशन ($153.6 मिलियन) है जो रणवीर सिंह के बाद  बॉलीवुड में दूसरे स्थान पर और सेलेब्रिटी चार्ट में तीसरे स्थान पर है। इसीतरह आलिया भट्ट ($102.9 मिलियन) को चौथे स्थान पर और दीपिका पादुकोण ($ 82.9 मिलियन ) को आलिया के बाद पाचवे  स्थान पर जगह मिला है। दूसरे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज में अमिताभ बच्चन की वैल्यू  शाहरुख खान और सलमान खान से ऊपर हैं चार्ट में। अमिताभ बच्चन की ब्रांड वैल्यू है $79 मिलियन है जो दीपिका पादुकोण से पीछे है, लेकिन शाहरुख खान ($ 55.7 मिलियन) और सलमान खान ($ 54.5 मिलियन) से ऊपर है।लेकिन , हृतिक रोशन ($ 71.6 मिलियन) दोनो खानों से अधिक ब्रांड वैल्यू रखते हैं। ब्रांड वैल्यू की लिस्ट में रणबीर कपूर ($ 54.5 मिलियन)  सलमान खान के बराबर हैं जबकि अपने नामधारी रणवीर सिंह के मुकाबले काफी पीछे हैं।  इस चार्ट में अपने पति विराट कोहली से बहुत पीछे छूटती जा रही अनुष्का शर्मा ($ 41.7 मिलियन) पर हैं लेकिन कियारा अडवाणी ( $ 38.3 मिलियन) से ब्रांडिंग चार्ट में ऊपर है। आयुष्मान खुराना की ब्रांड वैल्यू ( $ 49.5 मिलियन) अनुष्का और कियारा से सधिक है।

साउथ सितारों की ब्रांड वैल्यू :

अलू अर्जुन पिछले साल 2022 के  ब्रांड वैल्यू सेलेब्रिटी रिपोर्ट में सबसे ऊपर ($ 314 मिलियन) रहे हैं जबकि ऑस्कर चर्चा में बनने की वजह से संभव है आगे के दिनों में राम चरन और जूनियर एनटीआर आगे बढ़ जाएं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी रश्मिका मंदाना दूसरी पोजिशन ($ 25.3 मिलियन) पर गए साल की रिपोर्ट में स्थान रखती हैं। रश्मिका के बाद नाम आता है सामंथा रुथ प्रभू ($ 22.8 मिलियन) का। और, चौथी पोजिशन पर रहे हैं महेश बाबू ($ 16.9 मिलियन)। रामचरण ($ 11.7 मिलियन) की पोजिशन पांचवीं रही है।

क्रिकेट सितारों की ब्रांड वैल्यू :

भौतिक बाजार में क्रिकेटर और फिल्म स्टार दोनों की मांग ब्रांड अम्बेसडर बनाए जाने के लिए हमेशा रहती है।खिलड़ियों में विराट कोहली की पोजिशन सबसे ऊपर देखी जाती है। विराट कोहली ($ 176.9 मिलियन) को फिल्म स्टार रणवीर सिंह($181.7 मिलियन) ने जरूर क्रॉस करके उनको दूसरे स्थान पर कर दिया है लेकिन वे दूसरे क्रिकेट सितारों से बहुत ऊपर हैं। एम एस धोनी ($ 80.3 मिलियन), सचिन तेंदुलकर ($ 73.6 मिलियन) और रोहित शर्मा ($ 49.5 मिलियन) की ब्रांड वैल्यू  रखते हैं।

       यह रिपोर्ट KROLLS की सेलेब्रिटी ब्रांड वैल्युएशन चार्ट पर आधारित  है जिसके मुताबिक बॉलीवुड में रणवीर सिंह सबसे बड़े सेलिब्रिटी एंडॉर्समेंट का चेहरा हैं और साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में अलू अर्जुन नम्बर वन की पोजीशन रखते हैं। हालांकि ऐसी और भी रिपोर्टें होती हैं जिनकी पोजिशन और आंकड़े अलग अलग हो सकते हैं। बस, इससे यही अनुमान लगाया जाता है की ब्रांडिंग के बाजार मे किसका चेहरा कितना असर रखता है।

Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe