आदित्य पंचोली पर रेप का आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR

author-image
By Sangya Singh
आदित्य पंचोली पर रेप का आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR
New Update

एक्टर प्रोड्यूसर आदित्य पंचोली एक बार फिर बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। जहां उनके बेटे सूरज पंचोली लंबे विवाद के बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं, वहीं आदित्य के लिए आने वाले समय में काफी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं भरा हो सकता है। खबरों के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने एक्टर-प्रोड्यूसर आदित्य पंचोली के खिलाफ रेप की FIR  दर्ज की है। इस मामले में मुंबई के वरसोवा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ये बयान रिकॉर्डेड स्टेटमेंट में था। इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है, हालांकि पुलिस का कहना है कि इस केस में सबूत जुटाना मुश्किल होगा क्योंकि ये मामला लगभग 10 साल पुराना है। शिकायत में आदित्य पर कई बार रेप करने के आरोप लगे हैं।

इस पर आदित्य पंचोली ने कहा- 'मुझे इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है। मेरे पास इस मामले में सभी सबूत और वीडियो हैं। मैं मुंबई पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं। अगर वे मुझे अपने बयान के लिए बुलाएंगे, तो मैं सहयोग करूंगा। मैं जांच के लिए तैयार हूं। मुझे पता था कि मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुझसे संपर्क नहीं किया है।'

आदित्य ने 30 से अधिक फिल्मों में काम किया है और उनकी जिंदगी काफी विवादास्पद रही है। मुंबई के जुहू के पब में एक सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ हिंसा करने का आरोप उन पर लग चुका है। साल 2015 में हुई इस घटना में आदित्य पर आरोप लगा था कि उन्होंने नशे में डीजे के साथ तीखी बहस की थी क्योंकि वे अपना पसंदीदा हिंदी गाना बजवाना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड पर हाथ उठाया था।

आदित्य के अलावा उनके बेटे सूरज पंचोली भी काफी विवादों में रहे हैं। सूरज पंचोली ने फिल्म हीरो के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने भी डेब्यू किया था। सूरज इसके अलावा जिया खान के सुसाइड को लेकर भी चर्चा में रहे थे। जिया ने साल 2013 में अपने जुहू अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे थे। सूरज लंबे समय बाद एक बार फिर बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं औऱ कियारा आडवाणी के साथ एक फिल्म में काम कर रहे हैं।

#Mumbai Police #Aditya Pancholi #Rape Case Fir
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe