रणवीर सिंह के लिए पहली बार फिल्म 83 में अपने संगीत का जलवा दिखाएंगे प्रीतम

author-image
By Sangya Singh
New Update
रणवीर सिंह के लिए पहली बार फिल्म 83 में अपने संगीत का जलवा दिखाएंगे प्रीतम

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की बायोपिक फिल्म 83 की शूटिंग इसी महीने लंदन में शुरु होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव भूमिका निभाएंगे। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार प्रीतम देंगे। आपको बता दें कि संगीतकार पहली बार रणवीर सिंह की फिल्म के लिए अपना संगीत देने वाले हैं।

इस बात की जानकारी खुद रणवीर सिंह ने ट्विटर पर दी है। रणवीर सिंह ने ट्वीटर पर लिखा है, ‘हमें सबसे बड़ा सितारा मिल गया। प्रीतम दा, आपका हमारी फिल्म 83 से जुड़ना हमारे लिए सम्मान की बात है। चलिए एक धन बनाते हैं और उसे यादगार बनाते हैं’।

बता दें कि फिल्म 83 की शूटिंग लंगन से शुरु होकर, दिल्ली, मुंबई समेत भारत के कई बड़े शहरों में होगी। पिछले महीने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट हिमाचल प्रदेश में ट्रेनिंग के लिए गई थी। कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, एमी विर्क, साकिब सलीम, हार्डी संधू, पंकज त्रिपाठी, जतिन सरना, ताहिर भसीन, चिराग पाटिल, साउथ इंडियन एक्टर जीवा और साहिल खट्टर अहम किरदार में दिखाई देंगे।

खबरों के मुताबिक, इस फिल्म कपिल देव रणवीर सिंह को दिल्ली में खास ट्रेनिंग देंगे। ये फिल्म 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज़ होगी।

Latest Stories