प्रियंका और निक के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी ऐसे मना रहे हैं क्रिसमस, देखें तस्वीरें

author-image
By Sangya Singh
प्रियंका और निक के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी ऐसे मना रहे हैं क्रिसमस, देखें तस्वीरें
New Update

पूरी दुनिया क्रिसमस के खुमार में डूबी हुई है। हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस और ससुराल वालों के साथ क्रिसमस ईव सेलिब्रेट करती नजर आईं। प्रियंका ने सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज़ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें वह निक और अपने इन-लॉज़ के साथ फेस्टिव मूड में नज़र आ रही हैं।

एक फोटो में प्रियंका निक और उनके भाई जो जोनस के साथ हैं और इस फोटो को उन्होंने कैप्शन दिया है, 'ब्रदर्स इन माई आर्म्स।' वहीं दूसरी फोटो में प्रियंका के ससुराल वालों के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी नज़र आ रही हैं। फोटोज़ को देखकर लग रहा है कि प्रियंका ने इस फेस्टिवल को अपनी फैमिली के साथ मिलकर खूब इंजॉय किया।

इसके अलावा निक जोनस ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर वीडियो और फोटो शेयर किया है। एक फोटो में निक और प्रियंका एक साथ बेहद रोमांटिक मूड में नज़र आ रहे हैं। निक ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो अपने फैंस को क्रिसमस विश करते हुए नज़र आ रहे हैं।

वहीं, आज बॉलीवुड के बाकी स्टार्स भी क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा, सुष्मिता सेन, सिंगर अदनान सामी, एक्टर पंकज त्रिपाठी ने भी अलग-अलग अंदाज में फैंस को क्रिसमस विश किया है।

#Priyanka Chopra #Bollywood Stars #Nick Jonas #Sushmita Sen #christmas celebration #adnan Sami #nickyanka
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe