कलंक की असफलता को लेकर बोली सोनाक्षी सिन्हा- स्ट्रेस नही लेती

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
कलंक की असफलता को लेकर बोली सोनाक्षी सिन्हा- स्ट्रेस नही लेती

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। फिर चाहे वह उनका हॉट लुक हो या उनकी फिल्में। हाल हीं में सोनाक्षी की फिल्म कलंक रिलीज हुई है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा वरूण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और आदित्य राय कपूर ने मुख्य भूमिकायें निभाई है। सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसे लेकर सोनाक्षी ने एक बयान दिया है।

दरअसल फिल्म कलंक की असफलता को लेकर सोनाक्षी ने कहां की वह बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की असफलता पर स्ट्रेस नही लेती है। सोनाक्षी ने कहा, ‘‘हर फिल्म मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं हर फिल्म के लिए उम्मीद करती, प्रार्थना करती हूं कि रिजल्ट अच्छा हो। ये बैड लक है कि कई फिल्मों ने खास प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन मैंने उम्मीद नहीं खोई है। मैं हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करती रहूंगी। बॉक्स ऑफिस मेरे कंट्रोल में नहीं है। मेरे कंट्रोल में बस परफॉर्म करना है। इसलिए बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के बुरा प्रदर्शन पर मैं ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेती हूं।

बता दें की सोनाक्षी जल्द ही सलमान के साथ फिल्म दबंग 3 में भी लीड रोल करती नजर आएंगी। हाल ही में सोनाक्षी ने इस फिल्म की शूटिंग शुरु की है। वहीं सोनाक्षी अक्षय कुमार की मिशन मंगल और अजय देवगन स्टारर भुज-दि प्राइड ऑफ इंडिया में भी नजर आने वाली है।

Latest Stories