अब विराट के साथ लंबे समय तक साथ नहीं रह पाएंगी अनुष्का, क्रिकेटर्स के लिए लागू हुआ ये नियम

author-image
By Sangya Singh
New Update
अब विराट के साथ लंबे समय तक साथ नहीं रह पाएंगी अनुष्का, क्रिकेटर्स के लिए लागू हुआ ये नियम

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। विराट-अनुष्का के फैंस अब दोनों की रोमांटिक फोटोज लंबे समय तक नहीं देख पाएंगे। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की सीरीज शुरू होने से पहले इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए नए नियम जारी किए गए हैं।

खबरों के मुताबिक, खिलाड़ियों को निर्देश दिए गए हैं कि टेस्ट मैच के दौरान किसी भी खिलाड़ी की पत्नी या परिवार उनके साथ नहीं होगा। लिहाजा अब सभी क्रिकेटर्स की पत्नियों और बच्चों को लौटना पड़ेगा। यानि अब अनुष्का शर्मा एक बार फिर विराट कोहली से दूर होने वाली हैं।

हालांकि, इससे पहले पूरे तीन दिन तक तमाम क्रिकेटर्स ने अपने परिवार के साथ खूब मौज मस्ती भी की। शनिवार को क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी और बेटी के साथ घूमने निकले। उनके साथ विराट और अनुष्का भी थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अलावा इंग्लैंड ट्रिप पर कई क्रिकेटर्स अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए।

क्रिकेटर केएल राहुल यहां अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ डेट पर गए। वहीं शिखर धवन, क्रुणाल पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी भी पत्नी और बच्चों के साथ इंग्लैंड ट्रिप पर गए थे। आपको बता दें, कि इंग्लैंड से लौटकर अनुष्का अपनी फिल्म 'सुई धागा' के प्रमोशन में जुट जाएंगी।

अनुष्का की यह फिल्म सितंबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज होगी। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दिसंबर के आखिरी हफ्ते में उनकी फिल्म 'जीरो' रिलीज होगी। कुल मिलाकर इस साल उनकी चार फिल्में आएंगी जिसमें फिल्म 'परी' और 'संजू' शामिल हैं।

Latest Stories