100 किलो की थी Zarine Khan, कम किया था 43 किलो वजन

New Update
100 किलो की थी Zarine Khan, कम किया था 43 किलो वजन

अभिनेत्री ज़रीन खान आज एक जाना माना चेहरा है। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत अभिनेता सलमान खान की फिल्म वीर से की थी। इतनी सुंदर और फीट दिखने वाली अभिनेत्री एक समय पर 100 किलो की हुआ करती थी। जी हाँ ये सच है। जब ज़रीन स्कूल में थी तो 9वीं से 12वीं तक उनका विजन 100 किलो था। इस वजह से लोग उनका मजाक बनाते थे और ताने भी मारते थे।

zarine khan

कुछ समय पहले आई एक खबर के मुताबिक, जरीन ने काफी कुछ कहा था। जरीन का कहना था कि जब वो इंडस्ट्री में आई थी तो 20 साल की थी। उस वक्त उन्हें ये तक पता नहीं होता था कि कैमरा कहा लगा है। उन्होंने इंडस्ट्री के अनुभवी लोगों की बात मानी और काम किया। जैसा उन्हें कहा जाता वो ऐसा ही करती। लेकिन जब फिल्म रिलीज़ हुई तो सब बदल गया।

zarine khan

बहुत सारी क्रिटिसिज्म का सामना करने के बाद ज़रीन ने फैसला किया कि वो अपना वजन कम करेंगी और डाइट प्लान पर ध्यान देंगी। अपना वजन कम करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। शुरूआत में उन्होंने वर्कआउट शुरू किया। वो जिम जाने लगी, लिमिटेड डाइट फूड खाने लगी। साथ ही जोगिंग और योगा भी करती है। वो किसी भी किमत पर अपनी जोगिंग स्क्रिप नहीं करती हैं। खुब मेहनत करने के बाद उन्हें इसका फल भी मिला। उन्होंने 43 किलो वजन तक कम कर लिया।

zarine khan

जरीन बताती हैं कि वो डॉक्टर बनना चाहती थी। लेकिन आज वो एक अभिनेत्री है। उनका ये भी कहना है कि वज़न ज्यादा होना किसी भी फिल्ड के लिए सही नहीं है- चाहे आप डॉक्टर को या फिर एक्ट्रेस आपको अपने हेल्थ का ध्यान रखना ही होगा।

Latest Stories