‘दिल है हिन्दुस्तानी’ 2 के सेट पर धर्मेंद्र, बॉबी और सन्नी देओल की मस्ती

author-image
By Mayapuri Desk
‘दिल है हिन्दुस्तानी’ 2 के सेट पर धर्मेंद्र, बॉबी और सन्नी देओल की मस्ती
New Update

स्टारप्लस के शो ‘दिल है हिन्दुस्तानी’ 2 का आगामी एपिसोड धर्मेंद्र, बॉबी देओल और सन्नी देओल के साथ सितारों से सजने वाला है। ये तीनों ही सभी प्रतियोगियों की धुन पर थिरकने वाले हैं। प्रतियोगियों और जजेस- सुनिधि चौहान, प्रीतम और बादशाह ने देओल परिवार के ह्नयूमर और ट्रिपल मनोरंजन का भरपूर लुत्फ उठाया। वे खुद को रोक नहीं पाये और कुछ प्रतियोगियों और जजेस के साथ सुर से सुर भी मिलाया। मंच पर मनोरंजन का स्तर कुछ ज्यादा ही बढ़ गया था जब देओल परिवार ने एक्टिंग का एक गैग करवाया। जहां इस शो के जजेस और होस्ट जुआल और मुक्ति ने बॉलीवुड के डायलॉग पर एक्ट करके दिखाया। सारे प्रतियोगी भी काफी खुश थे क्योंकि उन्हें बॉलीवुड के इतने महान कलाकारों के सामने परफॉर्म करने का मौका मिला था।

इस एपिसोड के बारे में अपनी बात रखते हुए धर्मेंद्र ने कहा, ‘‘मैं बॉबी और सनी के साथ ‘दिल है हिन्दुस्तानी’ 2 का हिस्सा बनकर बेहद खुश था। इस शो ने भारत का मान बढ़ाया है और पूरी दुनिया के सारे हिन्दुस्तानी दिलों को एक जगह पर लेकर आये हैं। इसकी वजह से इस शो का कॉन्सेप्ट अनूठा है। सारे प्रतियोगी बेहद प्रतिभाशाली हैं, उन्हें परफॉर्म करते हुए देखकर काफी मजा आया। साथ ही पूरी दुनिया में बॉलीवुड के प्रति दीवानगी और इन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगियों ने उसे जितनी खूबसूरती से अपनाया है उसे देखकर हैरानी हुई।’’

‘दिल है हिन्दुस्तानी 2’ ने सारे बंधनों को तोड़कर, सारे हिन्दुस्तानी दिलों को एक साथ लाकर भारत का मान बढ़ाया है। इसके हरेक एपिसोड में महान गायकों के शिरकत करने और प्रतियोगियों के साथ गाने से यह शो अलग नजर आता है। जाने-माने भारतीय गानों में हरेक प्रतियोगी द्वारा अपना रंग मिलाये जाने के साथ उनकी शानदार परफॉर्मेंस इसे और भी बेहतरीन बनाती है।

Sunny Deol, Dharam Ji and Sunidhi Chauhan Sunny Deol, Dharam Ji and Sunidhi Chauhan Badshah, Bobby Deol, Sunny Deol , Dharam Ji, Raghav Juyal and Mukti Mohan Badshah, Bobby Deol, Sunny Deol , Dharam Ji, Raghav Juyal and Mukti Mohan Badshah, Sunny Deol, Dharam Ji, Bobby Deol and Pritam Badshah, Sunny Deol, Dharam Ji, Bobby Deol and Pritam Bobby Deol, Mukti Mohan and Raghav Juyal Bobby Deol, Mukti Mohan and Raghav Juyal Boddy Deol, Sunny Deol and Dharam Ji Bobby Deol, Sunny Deol and Dharam Ji Bobby Deol, Sunny Deol and Dharam Ji Bobby Deol, Sunny Deol and Dharam Ji Bobby Deol, Sunny Deol and Dharam Ji Bobby Deol, Sunny Deol and Dharam Ji

#bollywood news #sunny deol #bollywood #Dharmendra #Bollywood updates #Bobby Deol #television #Telly News #promotion #Yamla Pagla Deewana: Phir Se #Dil Hai Hindustani 2
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe