Rakhi Sawant की माँ का हुआ ऑपरेशन, सलमान खान को किया धन्यवाद

author-image
By Pragati Raj
New Update
Rakhi Sawant की माँ का हुआ ऑपरेशन, सलमान खान को किया धन्यवाद

बिग बॉस 14 फेम और अभिनेत्री Rakhi Sawant की माँ का आपरेशन सफलतापूर्वक हो चुका है। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। साथ ही राखी ने एक्टर सलमान खान का शुक्रिया भी किया।

ऑपेरशन से पहले राखी ने एक वीडियो भी अपलोड किया था। इस वीडियो में राखी को डॉक्टर संजय शर्मा के साथ साथ सलमान खान का धन्यवाद करते देखा जा सकता है।

राखी कहती है कि 'मेरी माँ का ऑपेरशन होने जा रहा है। मैं डॉक्टर संजय शर्मा जी का धन्यवाद करना चाहती हूं। वो बहुत ही भले इंसान और डॉक्टर है। साथ ही सलमान खान और सोहेल खान का धन्यवाद करना चाहती हूं। उन्होंने हमारी काफी मदद की है।'

Rakhi Sawant की माँ ने भी सलमान खान का धन्यवाद करते हुए कहा 'जब हमारे पास कोई नहीं था। पैसे नहीं थे तब सलमान हमारी मदद के लिए आये। ईश्वर आपकी रक्षा करे। आपको और आपके परिवार के लिए मैं भगवान से प्राथना करती हूँ। आप सब बहुत भले लोग हैं।'

बात दें Rakhi Sawant शो बिग बॉस 14 में नज़र आई थी। इस शो से उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। वो शो के फिनाले तक पहुँचने में सक्षम रही लेकिन फिनाले डे पर उन्होंने 14 लाख रुपये लेकर शो से बाहर जाने का फैसला किया। टॉप 5 में वो पांचवे नंबर पर आई।

Latest Stories