'गैंगस्टर दुल्हनियां' का ट्रेलर रिलीज

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
'गैंगस्टर दुल्हनियां' का ट्रेलर रिलीज

झारखंड के कुछ जुनूनी युवाओं की टीम द्वारा बनी बहुचर्चित फ़िल्म गैंगस्टर दुल्हिनिया का ट्रेलर टी सीरीज ने शुक्रवार को लॉन्च किया। साढ़े चार मिनट के इस ट्रेलर में 'गैंगस्टर दुल्हनियां' बनी लूलिया गर्ल निधि झा के एक्शन के साथ गौरव झा के साथ रोमांस की भी झलक दिखाई देती है। अभी तक किसी भी फ़िल्म में नही दिखे झारखंड के खूबसूरत लोकेशन्स के बीच कलाकारों का संवाद रोमांच पैदा करता है। खलनायक संजय पांडे वैसे तो अपनी हर फिल्म में अपनी अलग लुक के लिए मशहूर है लेकिन 'गैंगस्टर दुल्हनियां' का उनका लुक उनके खलनायक के किरदार पर फिट बैठता है। फ़िल्म के एक विशेष गाने में वो अदाकारा मोनिका राय के साथ ठुमका लगाते भी दिखे हैं।

ट्रेलर में कुल चार गानो की झलक मिलती है और चारो गाने पर संगीतकार अमन श्लोक की मेहनत नजर आती है क्योंकि सभी गाने कर्णप्रिय हैं। दर्जनों फिल्मों में अपनी नृत्य का जलवा बिखेर चुकी ग्लोरी मोहंता इस फ़िल्म में अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। बता दें कि 'गैंगस्टर दुल्हनियां' का निर्माण  जीआर 8 फिल्म्स के बैनर तले कुमार विवेक ने किया है जबकि फ़िल्म के निर्देशक हैं सौरभ सुमन झा। 'गैंगस्टर दुल्हनियां' में निधि झा और गौरव झा के साथ संजय पांडे, ग्लोरी मोहंता, कन्हैया लाल, कौशिक मिश्रा और आरजे राज आदि मुख्य भूमिका में हैं।

आपको बता दें फ़िल्म संगीतकार अमन श्लोक हैं जबकि गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, अरविंद तिवारी, संतोष पूरी, शेखर मधुकर और अशोक सिन्हा। फ़िल्म के एक्शन दृश्यों को निर्देशित किया है प्रदीप खड़के ने जबकि सिनेमेटोग्राफी किया है साहिल जे अंसारी ने। 'गैंगस्टर दुल्हनियां' के गानो को कोरियोग्राफ किया है प्रसून यादव और के निशान ने जबकि प्रचारक हैं उदय भगत।  निर्माता कुमार विवेक ने बताया कि फ़िल्म के रिलीज की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।

Latest Stories