अगर हम इंडियन रैपर की बात करते हैं तो सबसे पहले ‘यो यो हनी सिंह’ का नाम आता है। हनी सिंह को रैप का बादशाह कहा जाता है। उन्होंने ने पिछले कुछ वक्त में “आता माझी सटक ली”, “लूंगी डांस”, “आज ब्लू है पानी”, “ब्लू आइज” जैसे सॉन्ग्स से धमाल मचा दिया। हनी सिंह ने “ब्राउन रंग”, “गबरू”, “हाई हिल्स” जैसे गानों में रैप कर अपने करियर की शुरूआत की। आज वह बॉलीवुड के फेवरेट रैपर हैं, जो सबसे ज्यादा फीस लेते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनी सिंह के अलावा भी देश में ऎसे कई रैपर्स हैं जो उन्हें टक्कर दे सकते हैं। ये रैपर्स भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं और हनी सिंह को कड़ी टक्कर दे वाले है।