बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई एक्टर और एक्ट्रेसस ऐसे हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वह अपने फैंस के संपर्क में रहते है और अपनी तस्वीरें उनके साथ शेयर करते रहते है।
वहीं कुछ ऐसे स्टार्स भी है जो अभी तक सोशल मीडिया पर ही नहीं है। उन्हीं में से एक नाम था आदित्य रॉय कपूर का भी था। लेकिन दो दिन पहले ही आदित्य ने भी अपना इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना लिया है। हीं अकाउंट बनाते ही आदित्य के 65.8k फॉलोअर्स बन गए हैं। इसी के साथ आदित्य ने अपनी पहली फोटो भी पोस्ट कर दी है। इस फोटो में आदित्य दो लड़कियों के साथ नजर आ रहे है। आदित्य ने तस्वीर के साथ कैप्शन दिया है- इन दो लड़कियों की वजह से मैं इंस्टाग्राम पर आ ही गया।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही वरुण धवन ने आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें वो बता रहे हैं कि कैसे लोग उन्हें इंस्टाग्राम ज्वाइन करने के फायदे बता रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/eaHW-kNp7k/
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.