बॉलीवुड में संस्कारी बाबू जी के नाम पहचाने जाने वाले अभिनेता आलोक नाथ को CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) ने संस्था से बाहर कर दिया है। आपको बता दें, करीब एक महीने पहले आलोक नाथ पर विनता नंदा ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए CINTAA की एग्जीक्युटिव कमेटी ने आलोक नाथ को सस्पेंड कर दिया है।
CINTAA has expelled Alok Nath from its membership till further notice after he failed to appear before it's executive committee y'day. He has been asked to appear during AGM on May 1&if he fails,he'll be permanently expelled:Sr Joint Secretary,Committee of Cine&TV Artistes' Assoc pic.twitter.com/XtlyPIoreq
— ANI (@ANI) November 13, 2018
महिला प्रोड्यूसर विनता नंदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर चौंका दिया था। अपने पोस्ट में उन्होंने आपबीती बयां की थी, कि कैसे आलोक नाथ ने उनके साथ गंदी हरकत की थी। उन्होंने लिखा था कि आलोक नाथ ने जबरन शराब पिलाकर उनका बलात्कार किया था और मारपीट की थी। विनता का आरोप था कि इस घटना के बाद वो इतना सहम गई थीं कि नशे में डूब गई थीं।
विनता के आरोपों के बाद आलोक नाथ पर एक के बाद एक कई आरोप लगे। कई और ऐक्ट्रेसेस ने भी उनके व्यवहार के बारे में खुलासे किए। हालांकि आलोक नाथ ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए विनता नंदा पर मानहानि को केस भी किया था। आलोक नाथ ने सफाई देते हुए कहा था कि यह ऐसा वक्त है कि महिलाएं जो कहेंगी उसे सही मान लिया जाएगा। इसलिए वह इसे लंबा नहीं खींचना चाहते। CINTAA ने आलोक नाथ को बाहर करने के संबंध में बयान भी जारी किया है।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.