अकबर बीरबल में इस शाही शनिवार शहंशाह अकबर और उनके सातवें रत्न बीरबल के साथ भरपूर मनोरंजन की पेशकश की जायेगी। दर्शक भव्यता और राजस्व से भरपूर एक घंटे के इस विशेष एपिसोड को देखकर मंत्रमुग्ध हो जायेंगे। बेमिसाल स्टैंड-अप-काॅमेडियन अहसान कुरैशी आगामी एपिसोड में शायर आमिर खान के रूप में अपने शानदार परफाॅर्मेंस से दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट-पोट करेंगे। शायर आमिर खान अपनी शायरी को बेहतर बनाने के लिये नये ख्याल की खोज में राज्य में कदम रखता है। इस खास एपिसोड का प्रसारण बिग मैजिक पर, शनिवार 27 दिसंबर को रात 9 बजे किया जायेगा।
अकबर का प्रतिशोधी शहादत खान राज्य के खिलाफ युद्ध की साजिश रच रहा है। अकबर द्वारा बार-बार शांति का प्रयास करने के बाद शहादत खान राजी हो जाता है और अकबर को कांसे की 4 विशाल मूर्तियां भी तोहफे में देता है, जिसे देखकर बीरबल की चतुर बुद्धि में शक का कीड़ा कुलबुलाने लगता है। इस बीच शायर आमिर खान अपनी शायरी को बेहतर बनाने के लिये नये ख्याल की तलाष में राज्य में कदम रखता है। हालांकि, बलदेव को आमिर के अचानक राज्य में आने से संदेह होता है, लेकिन हमारे बड़े दिल वाले शहंशाह महल में उनका स्वागत करते हैं। जल्द ही शहादत खान हमला कर देता है, जिससे सभी असमंजस में पड़ जाते हैं। अकबर एक बड़े हमले की योजना बनाकर उसे सबक सिखाने की शपथ लेते हैं, लेकिन उनके दुश्मन को इसका पता चल जाता है। राज्य में जासूस कौन है? क्या जो नजर आ रहा है, स्थिति उससे कहीं अधिक गंभीर है? क्या बीरबल जासूस का राज सुलझा पायेगा? इस शाही शनिवार मिलिये अहसान कुरैशी से, 27 दिसंबर को रात 9 बजे सिर्फ बिग मैजिक पर.