मुंबई के रेडियो मिर्ची स्टूडियो में अपनी फिल्म केसरी को प्रमोट करने पहुंचे अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा जहाँ दोनों ने स्टूडियो में अपने फैंस के साथ खूब मस्ती की. ये फिल्म बैटल ऑफ सारागढ़ी की कहानी है। इस युद्द को ब्रिटिश इंडिया ने अफगान के पश्तून ओराक्जाई के आदिवासी जनजाती से लड़ा था। ये युद्ध इतिहास के सबसे महान अंत वाले लड़े गए युद्धों की लिस्ट में आता है। इस युद्द में 10,000 अफगानों का मुकाबला महज 21 सिखों ने लड़ा था।
इस फिल्म में अक्षय कुमार एक सिख के किरदार में नजर आने वाले हैं जो इस युद्द में शामिल होने वाला महान योद्धा था। इन सभी भारतीय सैनिकों को इंडियन ऑर्डन ऑफ मेरिट से नवाजा गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है। वहीं फिल्म इस साल होली के दिन 21 मार्च को को रिलीज होगी।



मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.