आज कल अक्षय कुमार बहुत ही खुश है और उनकी खुशी का कारण है प्रियंका चोपड़ा है। दरअसल हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के पहले ही साल पुरस्कार जीतने के बाद बॉलीवुड में काफी लोग खुश हैं जिनमें से अक्षय कुमार प्रमुख हैं। प्रियंका ने विदेश में अपने देश का नाम रोशन किया, जिस वजह से अक्षय कुमार बहुत ही खुश है।

अपने पहले हॉलीवुड धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में प्रियंका ने ऐसी छाप छोड़ी अक्षय ने इस बारे में यह भी कहा कि ‘प्रियंका ने देश का नाम रोशन किया है। हमें प्रियंका पर गर्व है।’ अक्षय के साथ प्रियंका ने ‘ऐतराज़’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी सफल फिल्मों में काम किया।