अभिनेत्री आलिया भट्ट भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में उनकी पत्नी साक्षी धोनी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।
खबरों मानें तो महेन्द्र सिंह धोनी का किरदार निभाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत का नाम फाइनल करने के बाद डायरेक्टर नीरज पांडे ने साक्षी के किरदार के लिए आलिया का नाम तय कर लिया है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
बता दें कि इस फिल्म में सुशांत और आलिया के अलावा पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान, जॉन अब्राहम गौतम गुलाटी और आफताब के काम करने की चर्चा हैं। माना जा रहा है फवाद को विराट, गौतम गुलाटी को जहीर और आफताब को जोगिन्दर शर्मा का किरदार दिया जाएगा। धोनी पर बन रही। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे करेंगे। नीरज पांडे इससे पहले ‘अ वेडनेस डे’ और ‘स्पेशल-26’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके। फिल्म 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पोस्टर 25 सितंबर को जारी किया गया था।