बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय को उनकी शादी की नौवीं शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर को ‘आनंद और प्रसन्नता’ का दिन कहा है। अभिषेक और ऐश्वर्या 20 अप्रैल 2007 को शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। नवंबर 2011 में उनके घर नन्ही सी परी अराध्या का जन्म हुआ। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘कल ऐश्वर्या और अभिषेक के शादी की नौवीं वषर्गांठ है… आनंद और प्रसन्नता का एक दिन। न केवल वे दोनों शादी के बंधनों में बंधे बल्कि हम बुजुर्गों को भी बांध दिया…।’ यह जुड़ाव हमेशा हमारे साथ रहता है…। इसके बाद यह अगली पीढ़ी में परवान चढ़ता है और उसके बाद अगली और अगली में पीढ़ी में परवान चढ़ता है। जीवन निरंतर है, यह जारी और अनंत है…।’
अमिताभ बच्चन ने ऐश-अभि को शादी की नौंवीं सालगिरह की शुभकामनाएं दी
1 min
