बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने मुंबई के जाम से बचने के लिए मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर किया ताकि वह अपने घर जल्दी पहुंचकर अपने परिवार के साथ समय बिता सके।
इसकी जानकारी खुद अनिल कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी उन्होंने ट्वीट कर बताया कि इस यात्रा ने उन्हें बचपन की यादें ताजा कर दी, जब वह दिल्ली में अपने दादा-दादी से मिलने जाया करते थे। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ ली गई एक तस्वीर भी साझा की और इसके कैप्शन में लिखा, “चिंता मत कीजिए, मुझे गिरफ्तार नहीं किया है, बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ यह बस एक सेल्फी है। मुंबई लोकल। दादर।” उन्होंने बताया कि लोकल ट्रेन में सफर कर दो घंटे की बजाय मात्र 20 मिनट में घर पहुंच गए।
Avoiding the visarjan traffic & earning brownie points for getting home on time with the wife! #GanpatiBappaMorya pic.twitter.com/QPD3K7lLL5
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) September 6, 2016
#MumbaiCentral life as it passes. Childhood memories, traveling to Delhi to meet my grandparents. pic.twitter.com/PlgC6JiUgt
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) September 6, 2016
Don't worry not arrested, just a Happy #selfie with our cops. Thank you for everything! #MumbaiLocal #Dadar pic.twitter.com/orHZBm4c0P
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) September 6, 2016
What would have taken us 2hrs today took us 20mins #lifeasweknowit On time for Visarjan #ganpatibappamorya pic.twitter.com/Gqo7aWFolN
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) September 6, 2016
बता दें कि अनिल कपूर ने अपने शो ’24 सीजन 2′ को प्रमोट करने के लिए भी मुंबई लोकल में सफर किया था।