बॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में नहीं है बल्कि अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में है। दरअसल अनुराग कश्यप पहले आरती बजाज व कल्कि कोचलिन के साथ शादी टूटने के बाद अब शुभ्रा शेट्टी नाम की एक मीडिया स्टूडेंट को डेट कर रहे है। 43 वर्षीय अनुराग ने इस बात से पूरी तरह नकारते हुए कहा कि यह सारी अफवाहें कुछ लोगों द्वारा फैलाई गई है।
शुभ्रा शेट्टी ने पिछले ही साल मुंबई के सेंट जेबियर कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद फिलहाल अनुराग की प्रोड्क्शन कंपनी ‘ फैंटम फिल्म्स ‘ के साथ काम कर रही है। कहां तो यह भी जा रहा है कि अनुराग शुभ्रा शेट्टी के साथ लिव- इन रिलेशनशिप में रह रहे है।