हमेशा ही चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा व इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी फिर एक साथ ही नज़र आए। हाल ही में यह लव बर्ड्स मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे जहां यह दोनों ही मीडिया के नज़रो से बचते हुए नज़र आए। लेकिन यह जोड़ी मीडिया के नज़़रो में आ ही गई। इससे पहले भी अनुष्का और विराट कई मौकों पर एक साथ नजर आते हैं।
हाल ही में एक हफ्ते पहले विराट और अनुष्का एक साथ इंडियन सुपर लीग के फाइनल्स में भी नजर आए थे। दोनों को लेकर खबर यह भी आई है कि विराट-अनुष्का न्यू ईयर भी एक साथ सेलिब्रेट करेंगे। लेकिन यह लव बर्ड्स न्यू ईयर कहा सेलिब्रेट करेंगे इस बात की फिलहाल जानकारी नहीं मिली है।