बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म पीके का नया गाना ‘चार कदम…’ रिलीज हो गया है। यह गाना फिल्म की लीड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत पर फिल्माया गया है। गाने में सुशांत और अनुष्का रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
पहली बार एक साथ नज़र आ रहे सुशांत और अनुष्का की जोड़ी बेहद क्यूट दिख रही है। इस गाने को श्रेया घोषाल और शान ने आवाज दी है। स्वानंद किरकिरे के लिखे इस गीत को म्यूजिक दिया है शांतुन मित्रा ने।
राज कुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ‘पीके’ में आमिर खान, अनुष्का शर्मा और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।