बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की दोस्ती के बारे में तो हर कोई जानता है। दोनो की दोस्ती पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में मशहूर है। दोनों को एक साथ फिल्म गुंडे में देखा जा चुका है। फिल्म में दोनों की जोडी बेहद जबरदस्ट थी। फैंस उन्हें एक बार फिक से किसी फिल्म में साथ देखना चाहता हैं।
हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने ट्वीटर पर अर्जुन के लिए ट्वीट किया था। वहीं आज रणवीर सिंह की इस बात का जवाब खुद अर्जुन कपूर ने एक मजेदार ट्वीट के जरिए दिया। अर्जुन ने लिखा, ‘हम साथ आएंगे… बाबा ने बाबा से दोस्ती की है, अय्याशी नहीं। दरअसल,बीते दिन रणवीर ने जब अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ के प्रमोशन के लिए ट्विटर पर हैशटैग आस्क सिम्बा सेशन रखा तो इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि आप और अर्जुन एक-साथ ऑन स्क्रीन कब आने वाले हैं। इस पर रणवीर ने लिखा, ‘हां, मैं भी उन्हें बहुत याद करता हूं। बाबा मेरे लिए काफी व्यस्त हो गए है। वो अपनी फिल्म पानीपत को लेकर बिजी है।’
even i miss him alot. baba’s become too busy for me . focusing hard on Panipat ⚔️💪🏽 ma boiz gonna kill it https://t.co/2g0St7DN1Z
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) December 22, 2018
बता दें की रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘सिंबा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान नजर आएंगी। इसके अलावा वह आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग में भी बिजी है। रणवीर करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ की भी तैयारी कर रहे है।
वहीं अर्जुन भी इन दिनों फिल्म ‘पानीपत’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह ‘इंडियाज मोस्टवोंटेंड मुंडा’ में नजर आएंगे। फिल्म में अर्जुन प्रभात नाम का किरदार निभाएंगे। यह फिल्म अगले साल 24 मई 2019 को रिलीज होगी।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.