बॉलीवुड के फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पूर्व पत्नी मोना का मार्च 2013 में निधन हो गया था। वह कैंसर से पीड़ित थीं। अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर अपनी मां मोना कपूर की चौथी पुण्यतिथि पर बचपन की यादें ताजा कर भावुक हो गए।
अर्जुन और अंशुला ने ट्विटर पर अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें साझा की। यह तस्वीर अर्जुन के बचपन की हैं जिसमें वो अपनी मां का हाथ पकड़कर सीढ़ियों से उतरने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अंशुला अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं।
It's been 4 yrs mom but thank u fr holding my hand & walking me thru this difficult life hope u happy wherever u are pic.twitter.com/DqoaieOFpb
— Arjun Kapoor (@arjunk26) March 24, 2016
तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, हम साथ में हंसे, हाथ मिलाए, गले लगाए चार साल बीत गए। मिस यू मां।
It's been 4 yrs since we've laughed together, since you've held my hand, hugged me, or wiped my tears. Miss you ma❤️ pic.twitter.com/mMMH3j8UWP
— Anshula Kapoor (@anshulakapoor) March 24, 2016
गौरतलब है कि 1996 में तलाक के बाद बोनी ने अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ शादी की, जिनसे जाह्न्वी और खुशी नामक दो बेटियां हैं।