मायापुरी अंक 7.1974
मद्रास के सुप्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. आर. पंथलु का अक्टूबर 74 को बेंगलोर में ह्रदय गति रुक जाने से देहांत हो गया। देहांत के समय वह बाथरूम में स्नान कर रहे थे। वही अचानक हार्ट फेल हो गया और वह गिर गए। जब लोग उनकी सहायता को पहुंचे तब तक प्राण पखेरू उड़ चुके थे। उनकी आयु 70 वर्ष थी।
बी. आर. पंथलु का शुमार दक्षिण के महान फिल्म निर्मातओं में होता था। उन्होंने हिन्दी में ‘स्कूल मास्टर और ‘दिल तेरा दिवाना’ फिल्में बनाई थी। ‘दिल तेरा दिवाना’ उनकी आखिरी हिन्दी फिल्म थी जिसमें शम्मीकपूर और मेहमूद ने साथ साथ काम किया था।