भारतीय टेलीविजन पर प्रसारित वर्तमान शोज में से ‘एक हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल’ ने कॉमेडी शैली में सबसे लंबे समय से दिखाये जा रहे शो की प्रतिष्ठित लीग में प्रवेश कर लिया है बिग मैजिक ने अकबर बीरबल के सभी कलाकारों के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाया
बिग मैजिक ने अपने प्रमुख शो ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल‘ के 500 एपिसोड सफलतापूर्वक पूरे कर लिये हैं। हलका फुलका पारिवारिक मनोरंजन चैनल इस उपलब्धि के साथ नये बेंचमार्क स्थापित करने के लिए तैयार है। इस प्रमुख शो में किकू शारदा और विशाल कोटियान ने क्रमशः अकबर और बीरबल का चरित्र अदा किया है। इस शो ने बेहद कम समय में काफी लोकप्रियता बटोरी और लाखों दर्शकों का दिल जीता है। भारत के अब तक के पहले एतिहासिक कॉमेडी शो ने अपने 500वें एपिसोड का प्रसारण 26 सितंबर 2016 को किया।

इस शो का प्रसारण वर्ष 2014 में शुरू किया गया था। इसमें अकबर और बीरबल की लोककथाओं को बेहद हास्यास्पद अंदाज में दिखाया जाता है। अपने रोचक एवं भागीदारीपूर्ण कंटेंट की बदौलत, इस शो न न सिर्फ कॉमेडी शैली को नया अंदाज दिया है, बल्कि स्वयं में एक नई शैली-ऐतिहासिक कॉमेडी का सृजन किया है।

इस उपलब्धि पर ऑन-स्क्रीन अकबर किकू शारदा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति किसी खास यात्रा की उम्मीद करता है, मेरे लिए यह बेहद भावुक एवं यादगार सफर रहा है। टीवी पर निभाये गये अन्य चरित्रों में से अकबर का किरदार मेरे प्रशंसकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया गया है। यह बिग मैजिक व हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल के पूरे परिवार के लिए आनंद एवं उत्सव का समय है। हमारे प्रयास वाकई में फलीभूत हुये हैं। मैं बस यही आशा और प्रार्थना कर सकता हूं कि दर्शक हमेशा की तरह हमें पसंद करना जारी रखेंगे। बिग मैजिक की ऐतिहासिक कॉमेडी के साथ इस तरह की और उपलब्धियां हासिल करने का इंतजार करेंगे।‘‘

अकबर बीरबल के 500 एपिसोड सफलतापूर्वक पूरे होने पर, बिग मैजिक के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह समूचे बिग मैजिक परिवार के लिए गर्व की बात है। हम ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल‘ व इसके किरदारों पर इतना प्यार व प्रशंसा लुटाने के लिए अपने दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हैं। यह उपलब्धि शानदार टीम वर्क, और सबसे महत्वपूर्ण बेहतरीन कंटेंट का परिणाम है। प्रत्येक गुजरते एपिसोड व सीजन के साथ, हम भागीदारीपूर्ण कंटेंट बनाने के लिए प्रयासरत रहते हैं, जोकि हमारे दर्शकों के लिए एक आनंददायक अनुभव सुनिश्चित कर सके। ‘हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल‘ के माध्यम से, हमें भविष्य में भी हमारे दर्शकों की निरंतर बढ़ रही संख्या की मनोरंजन जरूरतों को हमेशा पूरा करने की उम्मीद है।‘‘ देखें हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल, सोमवार से शुक्रवार, शाम 7:00 और रात 9:00 बजे सिर्फ बिग मैजिक पर
