अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने नए अवतार के लिए कड़ी मेहनत की है और इस बारे में परिणीति का कहना है कि महिलाओं के शरीर के बारे में मजाक उड़ाना अपमानजनक है। परिणीति को लगता है कि फिटनेस या रूप रंग को लेकर टिप्पणी करने का अधिकार किसी के पास नहीं है। अगर आप खुद अपने शरीर को लेकर सहज नहीं हैं तो इसे लेकर कुछ करिए। अगर आप सहज हैं तो ऐसे ही रहने दीजिए। दूसरे लोगों को इस पर वैसे भी टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।’
काफी समय से वह अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने इस नए ‘अवतार’ की कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं जिसे देखकर फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां भी उनकी तारिफ कर रही हैं।