बॉलीवुड के स्टार्स अपने जीवन में कितने व्यस्त रहते है ये तो हम सभी जानते है। भले ही ये फिल्मस्टार्स शूटिंग के दौरान पूरी दुनिया की सैर करते हो लेकिन दुनिया में कई जगह ऐसी भी हैं जहा इन्हें सबसे ज्यादा सुकून मिलता है। जब भी इन्हें फुरसत के पल मिलते है ये अपने फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन पर पहुंच ही जाते हैं। आइए आज आपको बताते है कि आपके फेवरेट स्टार्स कहा-कहा घूमना पसंद करते है।
शाहरुख खान
किंग खान को पेरिस में छुट्टियां मनाना बेहद पसंद है। उन्हें इस फैशन कैपिटल में समय बिताना सबसे सुकून भरा लगता है । शाहरुख खान शूटिंग के बीच से वक्त निकालकर या शूटिंग खत्म होने के बाद परिवार संग पेरिस घूमने जरूर जाते हैं साथ ही अपने बच्चों को यूरो डिज्नी ले जाना कभी नहीं भूलते।
रणबीर कपूर
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर को न्यूयार्क में अपनी छुट्टियां मनाना अच्छा लगता है।इसके साथ ही उन्होनें कई साल “बिग एप्पल” में पढाई की और उनकी पसंदीदा जगह में से इटली सबसे पहले आती है।उनकी फिल्म ” बचना ए हसीनों ” की शूटिेंग इटली में हुई थी तब से उन्हें इटली से प्यार हो गया है।
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को लंदन की चका-चौंध काफी पसंद है और वो लंदन की खूबसूरती के दीवाने हैं। जब भी उन्हें समय मिलता है वे लंदन घूमने जरुर जाते हैं।
सैफ अली खान
बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान को अपनी बेबो करीना कपूर के साथ स्विस आल्प्स और लंदन घमुना पसंद हैं। वे अपने व्यस्त जीवन से समय निकाल साल में कम से कम तीन बार तो अपनी पसंदीदा जगह जरूर जाते हैं।
सलमान खान
अगर बॉलीवुड के दबंग खान की बात करे तो उन्हें मुम्बई के पास ही पनवेल काफी पसंद है वहा जाकर उन्हें ताजे फ्रुट्स खाना अच्छा लगता है। वही अगर विदेश की बात करे तो उन्हें दुबई घूमना सबसे ज्यादा पसंद है। फुरसत के समय वह परिवार व दोस्तों के साथ दुबई घूमने जाते हैं। इसके अलावा, वे जब भी बोर होते हैं तो मुबंई के पास पनवेल चले जाते हैं।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा को इटैल्यन की सभी चीज़े काफी पसंद आती है। तो जाहिर सी बात है कि उनकी फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन इटली ही होगी। जब भी अनुष्का को शूटिंग से समय मिलता वो इटली के खूबसूरत beaches पर जरुर जाती है।उन्हें सबसे ज्यादा सुकून वही मिलता है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण को यूरोपियन देशों के समुद्री तट बहुत पसंद हैं। फ्रेंच रिवेरा उनकी सबसे प्रिय जगह है। फ्रेंच कोस्टलाइन में याट व क्रूज उनके सबसे फेवरेट हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन को न्यूयॉर्क घूमना सबसे ज्यादा भाता है। वह समय निकाल अभिषेक बच्चन के साथ पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन न्यूयॉर्क जरुर जाती है।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की पसंदीदा जगह है कनाडा का वैंकूवर और टोरंटो है। फैमिली के साथ वक्त निकाल कनाडा व टोरंटो घूमने जाते हैं।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक को भारत में गोवा जाना पसंद है और भारत के बाहर की बात करे तो रुस का शहर सेंट पीटर्सबर्ग उनका लोकप्रिय हॉलिडे डेस्टिनेशन है। इसके साथ ही फुरसत के समय में वह सैन फ्रांसिस्को भी जाते रहते है।