बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में है। दीपिका ने हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह से शादी की है। दरअसर , दीपिका को लेकर एक और खबर सामने आ रही है की वह एक बार फिर अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ काम करती नजर आ सकती है।
https://www.instagram.com/p/Bqum9mKgab9/
दरअसल ,जाने माने निर्देशक लव रंजन एक फिल्म बनाने जा रहे है। उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर को साइन किया है और अब वह अपनी इस फिल्म के लीड रोल के लिए दीपिका को अप्रोच कर रहे है। दीपिका ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी है लेकिन उन्होंने इस पर अभी हामी नहीं भरी है। यदि दीपिका को स्क्रिप्ट पसंद आ जाती है तो दोनों कलाकार एक बार फिर साथ काम करते नजर आ सकते है।
https://www.instagram.com/p/BmyPiRrhSS5/
https://www.instagram.com/p/BqzRA3jHhfd/
बता दें की रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शक को बेहद पसंद हैं। दोनों ने बचना ए हसीनो, ये जवानी है दीवानी और तमाशा जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इसके अलावा दोनों एक दूसरे को डेट भी कर चुके है।
मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.