मन मोह लेगा फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका का ये अंदाज
Advertisement
संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका का फर्स्ट लुक लॉन्च हो गया है। दीपिका इस लुक में बेहद ही अलग अंदाज में नजर आ रही है।
गोल्डन पोशाक में नजर आ रही दीपिका ने हाथ में सारंगी ले रही है, नाक में नथनी और आकर्षक जेवरात उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।
इस फिल्म में रणवीर मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव प्रथम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं दीपिका उनकी प्रेमिका मस्तानी की भूमिका में हैं और प्रियंका ने बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई का किरदार निभाया है।
यह ऐतिहासिक रोमांटिक फिल्म 18 दिसम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Advertisement