संजय लीला भंसाली कृत फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की चर्चा से बॉलीवुड में हंगामा मचा हुआ है। क्या फिल्म है क्या भयंकर मेहनत है, ऊफ! सिर्फ एक छोटी सी मिसाल से पता लग जाता है कि ‘बाजीराव’ पर कितना कुछ कुर्बान किया गया है। वह जो आइना महल में फिल्म के तीनों कलाकारों द्वारा किया गया डांस ‘दीवानी मस्तानी…’ में जो पोशाक दीपिका ने पहनी है उसको चुनने में फिल्म मेकर संजय को छः महीने लगे। उनके अनुसार क्योंकि यह गाना आइना महल में शूट किया जाना था इसलिए दीपिका जो मुख्य डांस करती है, के कपड़ों का रंग, आइना महल की चकाचौंध पर भारी नहीं पड़ना चाहिए इसलिए भड़कीले रंगों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, हर रंग को परखने के बाद संजय ने धानी रंग को चुन लिया और दीपिका के परिधान को कई लेअरों के साथ तैयार किया गया। नो वंडर…पूरी टीम ने इन डेढ़ वर्षों में इस फिल्म के पीछे जितनी मेहनत की उसका जब अब फल मिलने वाला है तो दीपिका और संजय, पिछले दिनों ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी भावुकता पर काबू ना पाते हुए बस आंखों में छलक आई नमी को पोंछते रह गये।
धानी रंग दीपिका के लिए चुनते चुनते ‘छः महीने’ बीतेंगे
1 min
