मायापुरी अंक 10.1974
इस बात का फैसला अभी भी नही हो सका कि देवानंद विग पहनता है या नही ? यह पता लगाने के लिए एक बार शर्मिला टैगोर ने देवानंद के बाल खींचे भी थे। पता तो कुछ न चला, हां, शर्मिला को जरूर नीचा देखना पड़ा। जब देवानंद के मेक-अप रूम में जाने की सख्त मनाही है और हां देवानंद अपना मेक-अप अपने आप ही करता है। फिर भी सीक्रेट सर्विस से पता (कच्चा पक्का) लगाया है कि देवानंद विग नही पहनता। हां, उसकी खोपड़ी (हमारा मतलब ऊपरी खोपड़ी से है, भीतरी खोपड़ी से नही !) में बीच का स्थान गंजा है. इसे भरने के लिये वह बालों का गुच्छा लगाता है. अब किसी हीरोइन में दम है तो यह गुच्छा उखाड़ कर वास्तविकता का पता लगा सकती है। यह नकली गुच्छा देवानंद के माथे से लगभग सात सेंटीमीटर पीछे लगा होता है।