टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर ही खबरों में छाई रहती हैं और सोशल मीडिया पर भी दिव्यांका काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में दिव्यांका के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। दिव्यांका को शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश रत्न सम्मान से नवाज़ा है।
🎊🎉#7MILLION 🎊🎉 https://t.co/cYp2OfB5ge
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) April 5, 2018
दिव्यांका मूल रूप से भोपाल की रहने वाली हैं
हाल ही में भोपाल में आयोजित इस समारोह में दिव्यांका के माता-पिता ने उनका ये सम्मान ग्रहण किया। आपको बता दें दिव्यांका मूल रूप से भोपाल की रहने वाली हैं। ये सम्मान दिव्यांका को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सराहनीय योगदान देने के लिए दिया गया है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसके जरिए दिव्यांका ने ख़ुशी जाहिर की है।
इस वीडियो के जरिए दिव्यांका ने इस अवार्ड के लिए शुक्रिया अदा किया है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि- ‘एमपी हिंदुस्तान का दिल है वे मेरा भी दिल है।’ इतना ही नहीं दिव्यांका ने मध्यप्रदेश के विकास और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की भी खूब तारीफें की। आपको बता दें दिव्यांका इस समय छोटे पर्दे की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं।
No feeling can be better than seeing your parents receiving an award on behalf of their… https://t.co/9tK7rDbasm
— Divyanka T Dahiya (@Divyanka_T) April 10, 2018
➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.