टीवी की पॉपुलर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी ने को-एक्टर विवेक दाहिया से सगाई कर ली है। दिव्यांका के पेरेंट्स ने विवेक को पसंद किया। उनके कहने पर ही दोनों ने जल्दी सगाई करने का फैसला लिया।
2015 के आखिर में इंडियन टेली अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान दिव्यांका से जब उनके अफेयर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था, “मैं अपने रिलेशनशिप के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकती। आपको यह जानने की जरूरत है कि सेट से कौन इस तरह की अफवाह उड़ा रहा है।”
दिव्यांका और विवेक करीब 6 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।