डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस के लिए फिर बढ़ाए मदद के हाथ, 11 होटल्स की उपलब्ध कराई सुविधा
पिछले कुछ महीनों से पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही है। इस वायरस से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और हजारों लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के तमाम सिलेब्रिटीज जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अलग-अलग संस्थाओं और सरकारों को बढ़-चढ़ कर दान दे रहे हैं। इस महामारी के दौरान बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए हैं और अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। सोनू सूद से लेकर अक्षय कुमार तक, कई सितारे असल जिंदगी में हीरो बनकर उभरे हैं। इस कड़ी में अब रोहित शेट्टी ने एक बार फिर मुंबई पुलिस की मदद की है।
मुंबई पुलिस के लिए 11 होटल्स कराए उपलब्ध
Source – Pinterest
बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी और मजबूरी को समझते हुए मदद के हाथ बढ़ाएं। दरअसल, रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को उनके 11 होटल्स उपलब्ध कराए हैं। रोहित शेट्टी की इस मदद के बाद मुंबई के सीपी (कमिश्नर ऑफ पुलिस) परम बीर सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
मुंबई पुलिस ने भी किया शुक्रिया
We thank Mr #RohitShetty, who has been a source of continued support for the men and women in Khaki ever since the onset of the #COVID19 pandemic.
Mr. Shetty has facilitated 11 hotels with unlimited occupancy for our on-duty personnel #TakingOnCorona on the streets of Mumbai
— CP Mumbai Police (@CPMumbaiPolice) July 11, 2020
परम बीर सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘हम रोहित शेट्टी को धन्यवाद देते हैं। कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही वो खाकी में काम करने वाले पुरुषों और महिलाओं के लिए लगातार मदद कर रहे हैं। मि. शेट्टी ने मुंबई में हमारे ऑन ड्यूटी कर्मियों के लिए 11 होटल्स की सुविधा दी है।’
@iamrohitshetty
Heartfelt gratitude to your genrous & timely help of alloting special rooms to Juhu cops. Helping us maintain safe distance from our families & securing them from co-contamination. TYSM for the warm gesture & devotion for the nation.
– P.S Wavhal (Sr.PI-Juhu)— Pandharinath Wavhal (@Pandhar02383567) June 3, 2020
आपको बता दें कि इससे पहले रोहित शेट्टी ने जुहू पुलिस स्टेशन स्टाफ के लिए 17 कमरों का इंतजाम किया था। जिससे ड्यूटी के साथ वो अपने परिवार को भी इस संक्रमण से बचा सके। जुहू पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अफसर ने उनकी इस मदद का उन्हें शुक्रिया भी कहा था।
सिर्फ इतना ही नहीं रोहित शेट्टी ने कोरोना वॉरियर्स के लिए मुंबई के आठ होटलों में रूम बुक कराए थे, जहां उनके आराम और भोजन का बंदोबस्त भी किया गया हैं। रोहित शेट्टी के इस नेक काम की जानकारी मुंबई पुलिस ने ही दी थी। इसके लिए उन्होंने रोहित शेट्टी को धन्यवाद भी दिया था।
ये भी पढ़ें– सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी, अब एनिमेटेड सीरीज में दिखेंगे दबंग के चुलबुल पांडे