दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार हुए सिंगर मीका सिंह को जमानत मिल गई सूत्रों के अनुसार मीका सिंह को 20 हजार मुचलके पर इंद्रपुरी थाने से जमानत मिल गई है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों एक शो के दौरान गायक मीका सिंह ने एक डाक्टर को थप्पड़ मार दिया था जिसके चलते है आज दोपहर मीका सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है थाना इंद्रपुरी की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि अप्रैल में दिल्ली में उनका एक शो था जहां डॉक्टर्स आये हुए थे मीका अपने पूरे रंग में गा रहे थे.पर तभी उन्होंने देखा की एक डॉक्टर कुछ ज्यादा ही नशे में आ गया है और डांसिंग फ्लोर पर जाकर महिलायों के साथ गंदे और अश्लील इशारे कर के नच रहा है। मीका ने उसे स्टेज पर बुलाया और एक जोरदार चांटा रसीद कर दिया बाद में उस डॉक्टर ने मीका के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी।