बॉलीवुड की जानी मानी कोरियोग्राफर फराह खान लगभग हर बॉलीवुड सितारे से डांस करवा चुकी हैं लेकिन इस बार वो हॉलीवुड स्टार जैकी चैन को अपनी ऊंगलियों पर नचाने वाली हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैकी चैन अपनी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ के लिए भारत में आए हुए हैं सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के साथ एक बॉलीवुड सॉन्ग को भी जोड़ा जाएगा जिसे फराह खान कोरियोग्राफ कर रही हैं। इस फिल्म में सोनू सूद भी जैकी चैन के साथ नजर आएंगे। फराह ने सोशल मीडिया पर जैकी के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें वो जैकी चैन और सोनू सूद के साथ नजर आ रही हैं, जैकी चैन इन तस्वीरों में पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं।
Legends of the fall!! Wrap party! Lov my job! Thank u Jackie for being the soul you are! pic.twitter.com/xfs7NaYz6f
— Farah Khan (@TheFarahKhan) April 4, 2016
With karate & Parathe!! https://t.co/fI8wTyZ5d7
— Farah Khan (@TheFarahKhan) April 4, 2016
फराह ने एक तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा ‘मिलिए एक्शन स्टार जैकी चैन से, क्या वो डांस भी कर सकते हैं लेकिन कैसे ? मैं उनका नाम बदल रही हूं, अब जैकी चैन नहीं बल्कि जैकी जैक्सन।
The King of action CAN dance n how!! Changing his name 2 Jackie Jackson!! #kungfu yoga pic.twitter.com/2rcQXvtKeg
— Farah Khan (@TheFarahKhan) April 4, 2016