आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने फिल्म आशिकी-2 से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट हुई उसके बाद दोनों कई फिल्मों के लिए साईन किए गए। हाल ही में दोनों बॉलीवुड में भट्ट कैंप के बेहतरीन 30 साल के उपलक्ष्य में आयोजित पार्टी में शामिल हुए। बरहाल, खबर है की आदित्य श्रद्धा के अलावा इस पार्टी में एक और भी व्यक्ति शामिल हुआ, जिसे कथित तौर पर श्रद्धा का बॉयफ्रेंड कहा जाता है। आप समझ ही गए होंगे की यहाँ बात किसकी हो रही ही जी हाँ फरहान अख्तर की। फरहान को श्रद्धा और आदित्य की नजदीकियां बिलकुल पसंद नहीं है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी में फरहान आदित्य से इतने नाराज थे की दोनों में झगड़ा हो गया। जैसे ही श्रद्धा कपूर को इसके बारे में पता चला तो वह दोनों के बीच पहुँच गयी। श्रद्धा इस मामले को सुलझाने और फरहान को मनाने के लिए श्रद्धा फरहान के घर भी गयी। आपको बता दें की रॉकऑन के बाद श्रद्धा का नाम फरहान के साथ जोड़ा गया। खबर तो ये भी आई थी की फरहान की 16 साल कि शादी टूटने का कारण भी श्रद्धा कपूर को ही बताया गया।
‘श्रद्धा’ के लिए लड़ पड़े ‘फरहान’और ‘आदित्य’
1 min
