प्रधान मंत्री की स्कीम ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ को समर्थन देने वाली फिल्म ‘बहिनियां’ का बुकलेट कैलेंडर लुक गतदिनों मुंबई में विश्व अघोर धर्म परिषद के धर्म संचालक अवधूत संत अलखराम के हाथो जारी किया गया। फिल्म के निर्माता है राजकेश्वर सिंह, श्याम सिंह भतकरिया और बीएन सिंह उर्फ मुन्ना यादव तथा लेखक निर्देशक है बादल आर.सिह। फिल्मकी कहानी सौतेले भाई बहन की है जिसमें नारी उत्पीड़न की रोचक दास्तान है। सीमा भतकरिया, बादल सुदीप पाण्डेय की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में राजेशपुरी, मेहमान और पुष्पा वर्मा के अलावा कलाकारों की लम्बी फेहरिस्त है। फिल्म की शूटिंग अघोर आश्रम में भी की गई है। अघोर बाबा भगवान राम के चमत्कारों को दर्शाते हुए, नारी शक्तिकरण का अलाख जगती फिल्म ‘बहिनियां’ को प्रमोट करने के लिये संतो का आगे आना एक शुभ संकेत ही कहा जाएगा!
बेटी बचाओ अभियान को समर्थन देती फिल्म ‘बहिनियां’
1 min
