बॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर अशोक गायकवाड़ का सोमवार को निधन हो गया। अशोक गायकवाड़ एक ईमानदार व सच्चे सज्जन थे। सुपरहिट फिल्म ‘दूध का कर्ज’ से उन्हें बॉलीवुड में एक नई पहचान मिली। इसके साथ ही उन्होंने ‘इज़्ज़त’, ‘पुलिस अफसर’, ‘राजा की आएगी बारात’ व कई बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्ट किया। भगवान अशोक गायकवाड़ जैसे महान पुरूष की आत्मा को शान्ति दे व उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
निर्देशक अशोक गायकवाड़ का निधन
1 min
