बॉलीवुड के वर्तमान सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को पहली बार आगामी हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘फाइटर’ में एक साथ कास्ट किया गया है।
‘शोमैन’ सिद्धार्थ आनंद (हाल ही में आई फ़िल्म ‘वॉर’ की प्रसिद्धि) द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक फ़िल्म, ऋतिक के लिए एक “जन्मदिन का उपहार” है, जिनका जन्मदिन 10 जनवरी को था और यह दीपिका पादुकोण का “बेलेटेड” जानमदीन का तोफ़ा हैं, जिनका जन्मदिन 5 जनवरी को था।
चैतन्य पडूकोण
“दीपिका पादुकोण के साथ पहली बार काम करने के लिए उत्साहित हूँ” ऋतिक रोशन
एक उत्साहित ऋतिक ने कहा ‘असाधारण दीपिका पादुकोण के साथ पहली बार काम करने के लिए उत्साहित हूँ।’ दिलचस्प बात यह है कि दीपिका ने जवाब में कहा “सपने सच होते हैं”।
फिल्म ‘फाइटर’ के 30 सितंबर 2022 में रिलीज़ होने की उम्मीद है। यह एक ज्ञात तथ्य है कि दीपिका की हमेशा से यह इच्छा थी कि वह रितिक के साथ जोड़ी बनाये लेकिन किसी तरह यह सफल नहीं हुआ।
वास्तव में ऐसी अफवाहें थीं कि उनकी संरक्षक-निर्देशक फराह खान दीपिका और रितिक को एक साथ, कल्ट-क्लासिक म्यूजिकल कॉमेडी ‘सत्ते पे सत्ता’ (1982) के आधुनिक रीमेक में हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन द्वारा निभाई गई मूल भूमिका में शामिल करने पर विचार कर रही थीं।
यह याद किया जा सकता है कि दीपिका पहले ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ हिट रोमांटिक-कॉमेडी मल्टी स्टारर फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ (2008) में रणबीर कपूर के साथ काम कर चुकी हैं।
उम्मीद है, सितंबर 2022 तक कोरोना फ्री स्थिति के मामले में सब कुछ सामान्य हो जाएगा। जो बदले में दर्शकों को नजदीकी सिनेमाघरों में बड़े स्क्रीन पर ‘फाइटर’ देखने और ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की ऑन-स्क्रीन जादुई केमिस्ट्री से जोड़ने में मदद करेगा।
अब तक, सलमान खान, अजय देवगन और आमिर खान तीन ऐसे सुपर स्टार हैं जिनके साथ दीपिका की ऑन-स्क्रीन जोड़ी नहीं दिखाई गई है।
अनु- छवि शर्मा